पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

विभिन्न योजनाओं की समीक्षा उन्होंने फैमिली आईडी के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने, आयुष्मान कार्ड में बढ़ोत्तरी करने व अन्य योजनाओं में प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान दो करोड़ से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने ब्रहमचारी घाट, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय माधौटांडा, कस्तूरबा गांधी बीसलपुर, राजकीय मेडिकल कालेज में नर्सिंग कालेज, मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय बिठौरा कलां, राजकीय आईटीआई पूरनपुर, राजकीय औद्योगिक संस्थान, कस्तूरबा विद्याल...