उन्नाव, जून 22 -- उन्नाव। शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त को दिया। ज्ञापन में कहा कि नियमित वेतन भुगतान में अनावश्यक विलंब किए जाने को लेकर 15 और 29 मई 2026 को प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी कानपुर-उन्नाव खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेमराज सिंह गौर के नेतृत्व में सफल वार्ता हुई थी। जिसमें जनपदीय संगठन के 18 सूत्रीय ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को दूरभाष पर अविलंब वेतन निर्गत किए जाने एवं समस्याओं को निस्तारण को लेकर आदेश निर्गत किया था। निर्देशन के परिणाम स्वरूप अप्रैल 2026 का विलंबित वेतन 16 मई 2026 को ही शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन खातों में स्थानांतरित हो गया था, लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्याओं के प्रति आज तक संज्ञान में नहीं लिया औ...