समस्तीपुर, फरवरी 1 -- पूसा, । प्रखंड में पैक्सो के माध्यम से धान की खरीदारी अब भी अधर में है। किसानो के दरवाजे से लेकर पैक्स के गोदामो तक बोरो में बंद धान पड़ा है। किसानो के दरवाजे पर पड़ा धान खरीदारी का इंतजार कर रहा है। तो पैक्सो में जमा धान का बोरा विभागीय व्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रहा है। सबसे अधिक समस्या किसान झेल रहे हैं। धान की खरीदारी के लिए किसानो को पैरवी लगानी होती है। नहीं तो पैक्स संचालक अपनी समस्या सुनाकर खरीदने से परहेज कर रहे हैं। मजबूरन किसानो को औने-पौने दामों में धान बेचने की विवशता हो रही है। इधर यदि विभाग की मानें तो प्रखंड में धान अधिप्राप्ति लक्ष्य से करीब 40 प्रतिशत दूर है। सरकारी आंकड़ो के अनुसार अब तक करीब 60 प्रतिशत खरीदारी हुई है। बीसीओ राजीव नयन की मानें तो पूसा प्रखंड का लक्ष्य 1346 एमटी है। अब तक करीब 758.73 एमटी ख...