विभागीय पाइपों के कारण छह वर्षों से बंजर पड़ी किसान की भूमि
बोकारो, जून 17 -- नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर स्थित एक रैयत की निजी भूमि पर वर्ष 2020 से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के पाइप रखे होने के कारण भूमि अनुपयोगी बनी हुई है। इससे संबंधित किसान को कृषि कार्य बाधित होने से लगातार आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
किसान की परेशानियाँ नारायणपुर निवासी कुलदीप कुमार महतो ने बताया कि छह वर्ष पूर्व विभागीय ठेकेदार द्वारा उनकी जमीन पर भारी संख्या में पाइपों का भंडारण कर दिया गया था। आज तक उक्त पाइपों को नहीं हटाया गया है और न ही भूमि उपयोग के बदले कोई किराया अथवा मुआवजा प्रदान किया गया है। पाइपों से पूरी भूमि आच्छादित होने के कारण वे खेती करने में असमर्थ हैं।
मुआवजे की मांग उन्होंने 15 दिनों के भीतर भूमि से पाइप हटवाने तथा वर्ष 2020 से अब तक की अवधि का नियमानुसार मुआवजा भुगतान करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.