लखीसराय, जून 21 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । विभागीय निर्देश और न्यायालय के आदेश के बावजूद सदर अस्पताल के दो चिकित्सक की कोर्ट ड्यूटी में गंभीर लापरवाही सामने आई है। न्यायालय से जिला स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई 21 अप्रैल से 20 मई तक की उपस्थिति रिपोर्ट में दोनों चिकित्सक की अनुपस्थिति की पुष्टि हुई है। जबकि कोर्ट के लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित ड्यूटी तय है। यह भी पढ़ें- विभागीय निर्देश के बावजूद चिकित्सक की कोर्ट ड्यूटी में लापरवाही उजागरचिकित्सकों की अनुपस्थिति सोमवार से शनिवार तक अलग-अलग चिकित्सक को रोस्टर के अनुसार तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार न्यायालय संबंधी कार्यों के निष्पादन के लिए आने न्याय कर्मी और आमलोग के प्राथमिक उपचार के लिए छह चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित है। इनमें से चार चिकित्सकों ने अपने निर्धारित दिवस...