लखनऊ, जून 8 -- परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे वर्ष 2011 से पूर्व के शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट दिए जाने की मांग तेज हो गई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा से सोमवार को मिलकर विभागीय टीईटी आयोजित कराकर वेटेज दिए जाने की मांग की है।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी व अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंह ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में जनगणना कर रहे शिक्षकों को उपार्जित अवकाश दिए जाने व सभी शिक्षकों को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सुविधा की मांग की है। यह भी पढ़ें- TET अनिवार्यता को लेकर प्रभावित शिक्षकों में जगी उम्मीद, योगी सरकार को कहा-थैंक यू शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र न...