गोड्डा, मई 27 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा शहर की हृदयस्थली गांधी मैदान विभागीय उदासीनता के कारण अंधेरे में डूब गया है। वर्तमान में यहां 12वीं ग्रीष्मकालीन आवासीय नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 250 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों खिलाड़ी देर रात और अल सुबह मैदान में अभ्यास करते हैं, लेकिन अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली आपूर्ति की समस्या जानकारी के अनुसार गांधी मैदान में चार बड़े हाई मास्क लाइट तथा कई स्ट्रीट लाइट लगे हुए हैं, लेकिन अब तक इनका नियमित बिजली कनेक्शन नगर परिषद द्वारा नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि केबल में शॉर्ट हो जाने के बाद बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन दोबारा नहीं किया गया। , जिसके कारण पूरा म...