बांका, मई 25 -- बांका, नगर प्रतिनिधि जिले के तेलिया पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महुआडीह इन दिनों विभागीय उदासीनता का दंश लगातार झेलता आ रहा है। वर्ष 2010 से संचालित इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिन परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। विद्यालय के मुख्य गेट के समीप बनी पुलिया पिछले चार वर्षों से टूटी हुई है, जिससे बच्चों और अभिभावकों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जबकि बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि, कई बार विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। वहीं विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने के कारण परिसर पूरी तरह असुरक्षित बना हुआ है।

विद्यालय की समस्याएँ ग्रामीणों के अनुसार...