चतरा, फरवरी 21 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि । सिमरिया प्रखंड के इचाक खुर्द के चंदिया कसियाडीह रोड विभागीय उदासिनता के कारण नहीं बनने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क का टेंडर एक वर्ष पूर्व निकाला गया, परंतु अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। गांव के दो छोर चंदिया से नावाडीह और कसियाडीह से सिमरिया तक प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण योजना के तहत रोड बना हुआ है। मात्र कसियाडीह से चंदिया तक दो किलोमीटर सड़क का निर्माण अभी तक नही हुआ है। जाडा और गर्मी में तो लोग चल लेते है। परंतु बरसात में आवागमन बाधित हो जाता है। इस दौरान वाहन से चलना तो दूर पैदल चलने में भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इससे लोगों में काफी आकोश रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी चुनाव का समय आता है तो जनप्रतिनिधि यहां तक दौड़ते चले आते हैं लेकिन उसके बाद इस गांव को कोई पूछने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.