अल्मोड़ा, मार्च 13 -- अल्मोड़ा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में एसएसजे में मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मधुलता नयाल को सम्मानित किया गया। वहीं, मनोविज्ञान विभाग की हैप्पीनेस लैब की ओर से उत्तराखंड मुक्त विवि की कार्यशाला 'आनंद' में काउंसिलिंग सत्र भी हुआ। यहां मीना व रेनू तिवारी भी रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...