दरभंगा, मई 5 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के पीजी साहित्य विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. संतोष कुमार पासवान ने योगदान कर लिया। संकायाध्यक्ष प्रो. दयानाथ झा ने उनके स्वर्णिम कार्यकाल की शुभकामना दी। अभिनंदन के बाद डॉ. पासवान ने विभाग द्वारा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अकादमिक आयोजनों की प्रतिबद्धता जताई। विभागीय प्राध्यापक डॉ. सुधीर कुमार व परमेश्वरी-वीणा संस्कृत कॉलेज के सहायक प्राचार्य डॉ. सुमित कुमार मंडन ने उन्हें बधाई दी। मौके पर सहायक प्राचार्य डॉ. राजेश्वर पासवान, पूर्व भू-संपदा पदाधिकारी डॉ. अवधेश चौधरी, विनोद कुमार मिश्र, उज्ज्वल कुमार, गवेषक कुंदन झा, कैलाश पासवान, सुनील पासवान आदि थे। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय में 114 सहायक प्राध्यापकों की पदोन्नति को सिंडिकेट से मिली स्वीकृति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.