समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- अखिलेश कुमार कल्याणपुर, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर बुधवार की रात हुई हादसे में आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में गोपालपुर की रामदुलारी देवी एवं राजकुमार, कल्याणपुर के रूपक कुमार एवं डरिया गांव के अमरजीत कुमार शामिल हैं। वहीं मर्जिापुर के समीप सड़क दुर्घटना में जंदाहा के शुभम कुमार एवं मर्जिापुर के बतहु सहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ हैदर ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...