समस्तीपुर, अप्रैल 29 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक निवासी सूरज गुप्ता को पुलिस ने माधोपुर भुआल में अमित कुमार उर्फ फेकन की हत्या मामले में लाइनर की भूमिका निभाने एवं फायरिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो की विगत सोमवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने माधोपुर भुआल कब्रस्तिान के समीप बुलेट पर सवार अमित कुमार उर्फ फेकन एवं जितवरिया के राजीव कुमार पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें अमित कुमार उर्फ फेकन की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी। दूसरी ओर पुलिस ने मनियारपुर गांव से कई आपराधिक मामलों के आरोपी हनी कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...