नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, इस्लामाबाद में अमेरिका- ईरान के बीच हुई पहले दौर की वार्ता में गतिरोध का कारण दोनों देशों के बीच गहरा अविश्वास था। जॉर्जिया विश्वविद्यालय में टर्निंग प्वाइंट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। उप- राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, दोनों देशों के बीच यह अविश्वास आधी सदी से उच्च-स्तरीय कूटनीतिक संवाद की कमी के कारण है। वेंस ने कहा 49 वर्षों में अमेरिका ने कभी भी ईरानी सरकार के साथ इस स्तर की बैठक नहीं की थी। यह एक ऐसी बैठक थी जो पहले कभी नहीं हुई। न डेमोक्रेट, न रिपब्लिकन कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि ईरान में प्रभावी रूप से देश चला रहे व्यक्ति और अमेरिका के उपराष्ट्रपति आमने-सामने बैठे हों। यह भी पढ़ें- विदेश::ट्रंप ने पोप लियो पर फिर हमला बोला 49 साल बाद जो मैं देख रहा ...