विफल जलवायु सम्मेलन का समापन
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- संयुक्त राष्ट्र की अब तक की सबसे लंबी जलवायु-वार्ता बिना व्यापक समझौते के समाप्त हो गई। तुर्किये के अंताल्या शहर में आयोजित कॉप-31 सम्मेलन में जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आर्थिक सहायता देने के मुद्दे पर देशों के बीच गहरे मतभेद उभरकर सामने आए। नतीजतन, करीब 200 देशों के प्रतिनिधि जलवायु संकट से निपटने के लिए किसी नए राजनीतिक समझौते पर सहमत नहीं हो सके। कॉप-31 की विफलता को जलवायु कूटनीति के लिए बड़ा झटका माना जाना चाहिए। इससे पहले 2000 में कॉप-6 के दौरान भी वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी थी। हालांकि, बाद में इसे दोबारा आयोजित किया गया और जुलाई 2001 में बॉन में बातचीत आगे बढ़ी। वहीं, 2009 में कोपेनहेगन में आयोजित कॉप-15 में भी देशों के बीच आम सहमति नहीं बन सकी थी। इस लिहाज से कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.