बेगुसराय, मई 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य किसान सभा का 38वां बेगूसराय अंचल सम्मेलन कमरूद्दीनपुर मध्य विद्यालय परिसर में रविवार की देर शाम हुआ। अध्यक्षता जनार्दन यादव, उपेन्द्र सिंह, मनोज पासवान और देवेन्द्र यादव के चार सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की। झण्डोत्तोलन जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने किया। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं एवं सरकार की वादा खिलाफी को लेकर भाजपा की बैठकसम्मेलन का उद्घाटन सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जिला सचिव दयानिधि चौधरी ने कहा आज हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जिसमें केन्द्र की मोदी सरकार अमेरिका के आगे आत्मसमर्पण कर चुकी है। अपनी विफलता छुपाने के लिए धार्मिक उन्माद के जरिए साम्प्रदायिक एजेंडा लागातार बढ़ा रही है। इजरायल अमेरिका- ईरान युद्ध के कारण पेट्रोल डीजल गैस की किल्लत एवं दाम बढ़ रहा है और खाद के दा...