विप चुनाव में सात नाम वापसी के बाद मैदान में 152 प्रत्याशी
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- यूपी में विधान परिषद की 11 खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को सात प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। खंड स्नातक के तीन व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चार प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। अब कुल 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: मतदान के समय प्रस्तुत कर सकेंगे वैकल्पिक पहचान पत्रचुनाव मैदान में प्रत्याशियों की संख्या विधान परिषद की इन 11 सीटों पर 23 अक्तूबर को मतदान होगा और इन 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 14.18 लाख वोटर करेंगे। सबसे ज्यादा 24 प्रत्याशी वाराणसी खंड स्नातक सीट पर हैं। वहीं बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर 17, लखनऊ खंड स्नातक व गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट पर 16-16, आगरा खंड स्नातक, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक व लखनऊ खंड शिक्षक सीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.