मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी 23 अक्तूबर को होने वाले चुनाव को लेकर सुपर जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी व एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अनुमंडल पूर्वी क्षेत्र के लिए एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव को सुपर जोनल दंडाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक विशेष अपराध (कमजोर वर्ग) अनन्त राम को सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं पश्चिमी अनुमंडल क्षेत्र के लिए एसडीओ पश्चिमी स्नेहा कुमारी को सुपर जोनल दंडाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) हिमांशु कुमार को सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: चुनाव प्रचार थमा : 23 को 15 प्रत्याशियों के किस्मत का...