विप चुनाव को प्रशासन ने कसी कमर
मधुबनी, अक्टूबर 7 -- मधुबनी। बिहार विधान परिषद निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को डीएम आनंद शर्मा एवं एसएसपी योगेंद्र कुमार ने समाहरणालय में सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को निर्धारित दायित्व जवाबदेही और समयबद्धता से पूरा करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में बताया गया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 24 मूल एवं आठ सहायक समेत 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 मतदान केंद्र हैं। प्रत्येक केंद्र पर चार मतदान कर्मी और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति होगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एमआईटी के एवी हॉल में होगा मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण रिजर्व कर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.