पटना, मार्च 18 -- बिहार विधान परिषद् के सचिव अखिलेश कुमार झा को परिषद् स्थित उप भवन सभागार में विदाई दी गई। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। सभापति ने कहा कि आज मुझे सचिव के जाने का जहां दु:ख हो रहा है वहीं खुशी भी है कि वे सीतामढ़ी जिला सत्र न्यायधीश जैसे उच्च पद पर जा रहे हैं। मौके पर उप सभापति प्रो (डॉ.) रामवचन राय और परिषद् सदस्य प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...