विप उपचुनाव : सोनू की जीत से एनडीए को बड़ा झटका, राजद को संजीवनी
आरा, मई 14 -- आरा ( सुशील कुमार सिंह)। भोजपुर-बक्सर प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में राजद ने जदयू से सीट छीन ली है। महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार सोनू कुमार राय की जीत से एनडीए को बड़ा झटका लगा है। वहीं इसके ठीक उलट राजद को संजीवनी मिल गई है। करीब छह माह पहले ही हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुर और बक्सर जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों में से एनडीए को 10 में जीत हासिल हुई थी। सिर्फ एक बक्सर के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद को जीत नसीब हो सकी थी। भोजपुर के तो सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए ने पहली बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था। इस जीत के तोहफे के रूप में नीतीश सरकार में भोजपुर से कैबिनेट मंत्री के रूप में संजय सिंह टाइगर को स्थान मिला था। सम्राट सरकार में तो भाजपा के संजय सिंह टाइगर के अलावा जदयू कोटे से श्रीभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.