मथुरा, मार्च 23 -- अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा श्रीजी बाबा आश्रम में प्रदेश स्तरीय विराट विप्र स्वाभिमान महासम्मेलन आयोजित किया। इसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए विप्र संगठनों के प्रतिनिधियों और ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव राष्ट्र और समाज के मार्गदर्शन की भूमिका निभाता आया है तथा किसी भी सरकार को निरंकुश नहीं होने देता। उन्होंने समाज की एकता और जागरूकता पर बल दिया। पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्यामसुंदर शर्मा ने कहा कि देश की राजनीति में ब्राह्मण समाज की भूमिका हमेशा निर्णायक रही है। मैथिल ब्राह्मण महासभा के रामदेव भारद्वाज ने यूजीसी की नीतियों का विरोध करते हुए विभिन्न विप्र संगठनों से एकजुट...