नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Wipro q1 result: दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3352 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 3,330 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, पहली तिमाही में ऑपरेशन से होने वाली आय सालाना आधार पर 11% बढ़कर 24,479 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 22,135 करोड़ रुपये थी। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 4.2 प्रतिशत घटा है जबकि परिचालन आय में एक प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई।हर शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड कमाई के साथ-साथ कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 2 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दी। विप्रो की मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अपर्णा अय्यर ने कहा, ''इस डिविडेंड और पिछले एक वर्ष के दौरान किए गए अन्य भुगतान को मिलाकर हम अप...