हाथरस, मई 16 -- हाथरस। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर ब्राह्मणों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में जगह जगह विरोध जताया जा रहा है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत रावत के नेतृत्व में सपा कार्यालय राजकुमार भाटी का नारेबाजी के साथ पुतला दहन किया। ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी की निंदा की। अध्यक्षता मदन मोहन गौड ने की। सुभाष उपाध्याय, संदीप सिसोदिया, मोहित चौहान, प्रशांत ठाकुर, राहुल चौहान, गोपाल शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, लव कौशिक, भोला ठाकुर, अंशुल दीक्षित, गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विप्रों की गई अभद्र टिप्पणी पर राजकुमार भाटी का सपा कार्यालय पर फूंका पुतला यह भी पढ़ें- सवर्ण आर्मी ने सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता का फूंका प...