मथुरा, अप्रैल 29 -- गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गोमाता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर धर्मनगरी के विप्रजन राधावल्लभ घेरा स्थित श्रीराधानागर युगल किशोर मंदिर में एकत्रित हुए। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि गौ सम्मान आह्वान अभियान में आज गो संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरे समाज ने आह्वान किया है। उसे पूरा करने में केंद्र सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। आचार्य योगेंद्र वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना और गोशालाओं के लिए सरकारी अनुदान की मांग के साथ पूरे देश में गोपालन को बढ़ाने के सामूहिक प्रयास होने चाहिए। अध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि यह अभियान किसी विशेष व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि एक स्वैच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.