मथुरा, अप्रैल 13 -- यहां अशोका सिटी निवासी विपुल सिंह ने इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स में अर्थशास्त्र विषय में स्वर्ण पदक हासिल किया है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर व दिल्ली के उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने उन्हें गत दिनों दिल्ली में हुए समारोह में इस पदक ने नवाजा। विपुल सिंह के पिता एसपी सिंह यहां कोतवाली में इंस्पेक्टर रह चुके हैं और सेवानिवृत्त हो चुके हैं। विपुल का परिवार यहां अशोका सिटी में रहता है। विपुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और मां अवेधश यादव को दिया है। विपुल की इस कायमाबी को लेकर परिजनों में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.