बदायूं, मार्च 20 -- कादरचौक। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में संविलियन विद्यालय बाराचिर्रा के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है। रविवार को घोषित हुए परिणाम में विद्यालय के छात्र विपिन और छात्रा शशि गौतम ने मेरिट में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि के फलस्वरूप अब दोनों विद्यार्थियों को आगामी 4 वर्षों तक 12 हजापर रुपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। बच्चों की इस सफलता से स्कूल में खुशी की लहर है। शिक्षक राजीव कुमार जौहरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों मेधावियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...