रुद्रपुर, अगस्त 8 -- सितारगंज। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विपिन खोलिया को कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी गोपालन ने सूची जारी की है। विपिन के प्रदेश सचिव बनने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। विपिन ने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से जिताकर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं को एकजुट कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता तक जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...