विपिन कुमार बने उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष
सीतापुर, मई 23 -- सीतापुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हो गए। जिला अध्यक्ष पद के कड़े मुकाबले में विपिन कुमार यादव ने 70 मत पाकर शानदार जीत दर्ज की, जबकि प्रतिद्वंदी राकेश कुमार श्रीवास्तव को 24 मत मिले। कुल 102 मतदाताओं में से 95 ने वोट डाला, जिसमें एक मत अमान्य रहा। इसके अलावा, संगठन के अन्य सात पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ, जिसमें नीतू कुमारी उपाध्यक्ष, सौम्य स्वरूप श्रीवास्तव महामंत्री और राहुल वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.