मुरादाबाद, जून 2 -- लाल बाग स्थित स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में मंगलवार को भंडारा किया गया। इससे पूर्व मंगल चिंतन में बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा परोपकार एवं जन कल्याण के कार्य में लगा साधारण मनुष्य भी विपरीत परिस्थितियों में विचलित नहीं होता। अन्य मनुष्यों की अपेक्षा उसका मनोबल अधिक होता है। इसके बाद भंडारा आरंभ किया गया। पंकज शर्मा ने आभार व्यक्त किया। प्रमोद रस्तोगी, डा. बृजपाल सिंह यादव, प्रत्यूष यादव, सत्यवीर सिंह चौहान, प्रशांत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अमित कृष्णात्रेय, राघव शर्मा, नीरज मित्तल व्यवस्था में रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...