मधुबनी, फरवरी 28 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के रहिका प्रखंड में लगभग एक हजार शिक्षकों को होली से पहले वेतन नहीं मिलने से उनके परिवारों में मायूसी छा गई है। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के जिला प्रवक्ता अंकलित कुमार झा ने बताया कि सरकार की ओर से होली पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन रहिका बीईओ कार्यालय की ओर से अब तक वेतन विपत्र को नहीं भेजे जाने के कारण भुगतान अटका हुआ है। संघ की ओर से 28 फरवरी को डीएम, डीईओ और अन्य को पत्र देकर चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो तीन मार्च को समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन किया जाएगा। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले से सभी प्रखंडों से वेतन विपत्र मांगे गए थे। जहां से विपत्र प्राप्त हुए हैं वहां के शिक्षकों का भुगतान कर दिया गया है। रहिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.