रामपुर, दिसम्बर 5 -- मंडी समिति में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा की जा रहीं धान खरीद केंद्रों का क्षेत्रीय विपणन अधिकारी द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान खरीद केंद्र पर लेबर किसानों के धान की कांटे से तुलाई करती हुई मिली। सरकार द्वारा मंडी समिति में तीन धान खरीद केंद्र लगाए है। एक पीसीयू का है और दो केंद्र खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बंधित है। इन धान खरीद केंद्र पर शुक्रवार को क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कृष्ण दास द्वारा धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि केंद्र पर लेबर द्वारा धान तोला जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने धान तुलबाने आये किसानों से भी बातचीत की। तहसील क्षेत्र के गांव झुरक झुंडी के किसान सलामत उल्लाह खां, गांव पीपली नायक निवासी नारायण सिंह ने बताया कि उनके धान की तोल लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.