नई दिल्ली, मई 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने मध्य-पूर्व संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने, अनावश्यक विदेश यात्राओं और सोने की खरीद टालने की अपील को स्वैच्छिक, एहतियाती और राष्ट्रहित में बताया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी पर वैश्विक संकट के समय भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में किसी आवश्यक वस्तु की कमी नहीं है और सरकार ने तेल, गैस तथा विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं।भाटिया ने कहा कि विपक्ष देशहित के मुद्दों पर भी राजनीति कर रहा है और प्रधानमंत्री की एहतियाती अपील को लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। यह भी पढ़ें- पेट्रोलियम संकट के बावजूद देश की आर्थिक स्थिरता अटूट :...