प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट कर्तव्य भवन से प्रस्तुत होने वाला पहला बजट है, जो लोक-लुभावन घोषणाओं के बजाय ठोस सुधारों और जनकल्याण को प्राथमिकता देता है। यह बजट दुविधा के स्थान पर निर्णय, शब्दाडंबर की जगह सुधार और लोकलुभावन के बजाय जनहित का प्रतीक है। मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि आत्मनिर्भरता को ध्रुवतारा मानते हुए यह बजट संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय अनुशासन और सतत लोक निवेश पर केंद्रित है। इससे रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि, परिवारों की क्रय शक्ति बढ़ाने और सार्वभौमिक सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी। डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से पूछे गए सवाल पर कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो गयाहै। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.