पूर्णिया, अप्रैल 21 -- पूर्णिया। उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि विपक्ष का दोहरा रवैया बेनकाब हो गया है और देश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने के लिए विपक्ष को दोषी ठहराते हुए कहा कि विपक्ष का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। विपक्ष ने कभी यह नहीं चाहा कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलें। पिछले तीन दशकों से महिला आरक्षण विधेयक को विपक्ष द्वारा किसी न किसी बहाने से टाला जाता रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किये गए हैं। यह भी पढ़ें- विपक्ष ने महिलाओं की ताकत को कम करने का काम किया : डिप्टी मेयर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं की ताकत को कम ...