नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम 31 अक्टूबर तक टाल दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसके पीछे बारिश को वजह बताया है। आज यही यानी शुक्रवार, 30 अक्टूबर को विपक्ष ने सीईसी के खिलाफ 'जन महाभियोग' चलाने का ऐलान किया था। विपक्ष की तरफ से बताया गया था कि इस सांकेतिक महाभियोग के कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार करेंगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे इस प्रस्ताव को पेश करने वाले थे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समापन भाषण देने वाले थे। संभव है कि 31 अगस्त को इस सांकेतिक जन महाभियोग का आयोजन किया जाए। क्योंकि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली होने वाली है।कहां होना था यह कार्यक्रम यह पूरा कार्यक्रम क...