आगरा, अप्रैल 19 -- लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन विधेयक गिरने के बाद आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने विपक्ष को डकैत कहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों को छीनने के लिए कितनी भी डकैती कर ले, लेकिन वे अपना अधिकार लेकर रहेंगी। उनके साथ धुरंधर पीएम मोदी हैं। यह बातें महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने रविवार को दयालबाग में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को इतनी बड़ी संख्या में प्रतिनिधित्व दिलाकर महिला सशक्तिकरण के लिए संदेश दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम से केवल देश की नहीं पूरी दुनिया की महिलाएं प्रभावित हैं।महापौर यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना ने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक गिराकर देश की आधी आबादी की नज...