मेरठ, अप्रैल 24 -- केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन देशहित में है, लेकिन विपक्ष को अपना राजनीतिक भविष्य खतरे में दिख रहा है, इसलिए वे इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला जन आक्रोश पैदल यात्रा' के संदर्भ में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष को महिला विरोधी करार दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। ​विपक्ष महिलाओं को उनके अधिकार नहीं देना चाहता। यह भी पढ़ें- विधेयक विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन गृहमंत्री अमित शाह के वक्तव्य का हवाला देते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने स्प...