नई दिल्ली, मार्च 16 -- पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव भी उन राज्यों में हो रहे हैं जहां बीजेपी विरोधी पार्टियों की स्थिति को बहुत कमजोर नहीं कहा जा सकता। इनमें से तीन में विपक्षी दलों की ही सरकार है। लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार के चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की। अब जिन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव होने जा रहे हैं, वहां अपनी स्थिति को मजबूत रखना विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती है। बंगाल, तमिलनाडु और केरल में से अगर एक भी किला विपक्ष के हाथ से निकलता है तो यह बीजेपी की बड़ी जीत मानी जाएगी। इन चुनावों में विपक्षी दलों को बड़े चेहरों पर भी दांव लगा हुआ है। जैसे कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन और पिनारायी विजयन की लोकप्रियता को भ...