नई दिल्ली, जुलाई 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नीट पेपर लीक मामले में अनशन को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद सोनम वांगचुक पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वांगचुक कोई एक्टिविस्ट के नाते नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष के राजनीतिक मोहरे के रूप में धरने पर बैठे थे। अनशन मामले में जिस तरह दिल्ली उच्च न्यायालय से अंतरिम राहत मांगने के लिए कपिल सिब्बल व विवेक तनखा जैसे महंगे वकील पेश हुए उससे यह स्पष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने की कार्रवाई दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश अनुरूप की। शायद उसके ही मद्देनजर उच्च न्यायालय ने वांगचुक की ओर से दाखिल याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया。 यह भी पढ़ें- 'जंतर मंतर पर टीयर गैस गन पहुंचीं, माहौल बिगाड़ने की ...