मऊ, अप्रैल 2 -- मऊ, संवाददाता। मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र के कसारी गांव में गुरुवार को अम्बेडकर प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के पास मजबूत वोट बैंक है, जिसका लाभ आने वाले चुनाव में भाजपा गठबंधन को मिलेगा। कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है। आज विपक्ष के पास कोई भी मुद्दा नहीं रह गया है। इसलिए विपक्ष घबराया हुआ है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में गरीबों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न होने इसके लिए शपथ लिए हैं। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह जो कहते हैं उसको पूरा करते हैं। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह किसी के साथ अन्याय नहीं होने...