उन्नाव, अप्रैल 21 -- उन्नाव, संवाददाता। लखनऊ में भाजपा जिला कार्यालय में महिला जन आक्रोश रैली एवं मार्च पास्ट की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। बैठक में कार्यक्रम में जाने के लिए योजना बनाई गई।प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा विपक्षी दलों का दोहरा चरित्र आज देश के सामने है। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए आवश्यक संविधान संशोधन बिल को विपक्ष ने पारित नहीं होने दिया। देश की आधी आबादी यानी लगभग 70 करोड़ महिलाओं को कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी की ओर धोखा दिया गया है। यह भी पढ़ें- विपक्षी दलों ने महिलाओं का हक रोका महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाले बिल को गिराना अत्यंत निंदनीय है। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभाारी अर्चना ...