एटा, अप्रैल 30 -- भाजपा की महिला पदाधिकारियों ने दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरकर विपक्ष के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के आवास से शुरू हुई महिला जन आक्रोश पदयात्रा मैन बाजार से होते हुए गांधी चौराहे तक पहुंची। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का मुद्दा प्रमुख रूप से केंद्र में रहा। गांधी चौराहे पर पहुंचकर महिलाओं ने एकजुट होकर विपक्ष के खिलाफ विरोध जताया और पुतला दहन किया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष कुमारी आशीष राजपूत ने कहा कि अब महिलाओं के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भाजपा ने निकाली जन आक्रोश महिला पद यात्रा सहसंयोजक प्रदेश दिनेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि महिला शक्ति अब केवल समर्थन ...