नई दिल्ली, मार्च 16 -- विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन मंगलवार को वापस लिए जाने की संभावना------------------ नईदिल्ली। विशेष संवाददातासंसद के बजट सत्र के पहले चरण में सदन की अवमानना को लेकर लोकसभा से निलंबित किये गए आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन मंगलवार को वापस लिया जा सकता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं के की एक बैठक बुलाई, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में सहमति बनी कि संसद की गरिमा और स्थापित परंपराओं का सभी के द्वारा पालन किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार बैठक में विपक्षी सांसदों के निलंबन वापसी के साथ विपक्ष से कुछ मुद्दों पर सहमति ली गई है। इसमें यह भी निर्णय लिया कि कोई भी सदस्य सत्तापक्ष की तरफ या दूसरी तरफ नहीं जाएगा, कागज फाड़कर आसन की ओर नहीं फेंकेगा और अधिकारियों की मेज पर नहीं चढ़ेगा। इसके अलावा,...