लखनऊ, अप्रैल 25 -- प्रदेश के संसदीय कार्य, वित्त एवं लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों के विरोध को पर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है और अपनी महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। नैमिषारण्य अतिथि गृह में मीडिया को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट मत है कि नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, विपक्ष पर भाजपा का हमला उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कोटा के भीतर धर्म-आधारित आरक्षण की असंवैध...