फतेहपुर, अगस्त 1 -- फतेहपुर। सरकार विपक्ष की आवाज से घबराई हुई है। यदि जिले के कार्यकर्ता भी इसी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ जनता के बीच काम करेंगे, तो 2027 में प्रदेश की कमान सपा के खाते में होगी। ये बाते शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने तो संचालन जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल रावत ने की। पदाधिकारियों के बीच संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। वहीं एसआईआर के बाद प्राप्त मतदाता सूची में पाई गई गड़बड़ियों से संबंधित रिपोर्ट जिला अध्यक्ष को सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ और सेक्टर स्तर पर चौपाल आयोजित कर ...