बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- विपक्ष की आवाज दबाना और छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र का हनन कांग्रेस ने शहर में किया प्रदर्शन, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा स्टेशन रोड से चांदनी चौक तक निकाला मार्च, सरकार पर बोला हमला फोटो 22 शेखपुरा 02 - शहर में बुधवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। देशव्यापी आंदोलन के तहत बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता जितेंद्र नाथ की अगुवाई में शहर में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और विपक्ष की आवाज को बलपूर्वक दबाने का आरोप लगाया गया। विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय से हुई। हाथ में तख्तियां और झंडे लिए पार्टी कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे ...