नई दिल्ली, अगस्त 11 -- संसद में जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हट रहा। शुरुआत से ही विपक्ष का रुख समान है और अपनी मांगों पर कायम है। मंगलवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष की मांग है कि दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कथित बर्बरता पर गृह मंत्री अमित शाह सदन में बयान दें। खरगे ने कहा कि झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन अलग मुद्दा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हर मुद्दे को एक ही दिन में उठाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- संसद में सार्थक चर्चा नहीं चाहते राहुल गांधी: भाजपा उन्होंने कहा कि हम अपने मुद्दों को लेकर स्पष्ट हैं। पहला मुद्दा छात्रों पर लाठीचार्ज और गोलीबारी से जुड़ा है। हम जानना...