अमरोहा, अप्रैल 29 -- सुभासपा के अति पिछड़ा सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी नीतियों के जन-जन तक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। मौजूदा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विपक्ष अभी से अपनी आने वाली हार की चिंता में हताश-परेशान है। अति पिछड़े, वंचित और उपेक्षित वर्गों की भागीदारी व अधिकारों की मांग को उन्होंने उठाया। बुधवार दोपहर शहर के कैलसा बाईपास रोड पर एक बैंक्वेट हाल में सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर के साथ ही विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अति पिछड़ा समाज लंबे समय तक राजनीतिक और सामाजिक रूप से उपेक्षित रहा है। अब समय बदल रहा है और इस वर्ग को उसका हक दिलाने के लिए सुभासपा ...