बगहा, मई 30 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय । बेतिया नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के चुनाव में विपक्षी पार्षदों के गुट मेयर गुट के सभी पार्षदों को हरा कर बड़ा उलट फेर किया है। शनिवार को जिला परिषद में हुए चुनाव में मेयर गरिमा देवी सिकारिया समर्थक गुट को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। सशक्त के चुनाव में कुल 46 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना पूरी होने के बाद विपक्षी गुट के सहमत अली (वार्ड-3), कुणाल सर्राफ (वार्ड-8), सविता देवी (वार्ड-18), राजकुमार (वार्ड-23), रूबी सिंह (वार्ड-25), इंद्रजीत यादव वार्ड 27, ऋतुल प्रिया (वार्ड-33) ने जीत हासिल कर सशक्त स्थाई समिति की सातों सीटों पर कब्जा जमा लिया। यह भी पढ़ें- विपक्षी पार्षदों ने मेयर गुट के प्रत्याशियों को हराया वहीं मेयर समर्थित उम्मीदवारों में जावेद आलम (वार्ड-1), गुड़िया देवी (वार्ड-5), मन...